Ujjain

तीन लाख रुपये की एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी ‘कटोरी’ गिरफ्तार

उज्जैन। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) आलोक शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पुष्पा प्रजापत के मार्गदर्शन में थाना चिमनगंज मंडी पुलिस ने एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चिमनगंज मंडी पुलिस ने मंगलनाथ रोड स्थित अंगारेश्वर मंदिर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अशफाक उर्फ ‘कटोरी’ बताया।
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में 61.50 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी अशफाक उर्फ कटोरी को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, जब्त एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये है। मामले में आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई और इससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button