Ujjain

श्री गणेश विसर्जन चल समारोह रात दस बजे चामुण्डा माता मंदिर से प्रारंभ होगा

– झांकियां सायं आठ बजे से चामुण्डा माता मंदिर चौराहा पर एकत्रित होगी
-झांकियां रात दस बजे प्रारंभ होगी

उज्जैन। शुक्रवार 25 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर नगर में श्री गणेश विसर्जन चल समारोह का आयोजन किया जाएगा।
शहर के विभिन्न स्थानों से निकलने वाली झांकियां सायं 08.00 बजे से चामुण्डा माता मंदिर चौराहा पर एकत्रित होंगी तथा वहां से चल समारोह के रूप में निर्धारित मार्ग पर रवाना होंगी।
चल समारोह लगभग रात्रि 10.00 बजे से चामुण्डा माता मंदिर से प्रारंभ होकर देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक एवं नई सड़क होते हुए कंठाल तक जाएगा। कंठाल से कुछ गणेश प्रतिमाएं मंगलनाथ की ओर विसर्जन हेतु जाएंगी।
शेष जुलूस सती गेट, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा एवं महाकाल घाटी (बड़ी-बड़ी झांकियां) होते हुए बेगमबाग से बाहर निकलेगा। शेष झांकियां बक्षी बाजार, पानदरीबा, गणगौर दरवाजा एवं रामानुजकोट होते हुए क्षिप्रा नदी स्थित रामघाट तथा सुनहरी घाट पर पहुंचकर समाप्त होंगी।
डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्था
सायं छह बजे से चामुण्डा माता चौराहा की ओर जाने वाले यातायात को निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा —
1. ग्रांड होटल मार्ग : ग्रांड होटल से फ्रीगंज ब्रिज होते हुए चामुण्डा माता चौराहा होकर देवास गेट एवं इंदौर गेट तिराहा की ओर जाने वाले यातायात को हनुमानदास पेट्रोल पंप से देवास गेट बस स्टैंड होते हुए देवास गेट चौराहा तथा इंदौर गेट तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
2. कोयला फाटक चौराहा : ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा तथा चार पहिया वाहनों को हीरामील कुण्ड तिराहा एवं पाटीदार ब्रिज से सांदीपनी चौराहा, कंट्रोल रूम होते हुए देवास रोड की ओर परिवर्तित किया जाएगा।
3. आगर–तराना यात्री बसें : आगर एवं तराना की ओर से आने वाली यात्री बसें, जिन्हें देवास गेट बस स्टैंड जाना है, उन्हें मण्डी चौराहा से देवास गेट बस स्टैंड की ओर आने से प्रतिबंधित रखा जाएगा। इन यात्री बसों को मण्डी चौराहा पर सवारी उतारकर एवं सवारी चढ़ाकर आगर तथा तराना की ओर भेजा जाएगा।
4. हरिफाटक मार्ग : हरिफाटक चौराहा एवं हरिफाटक टी से देवास गेट चौराहा होते हुए चामुण्डा माता चौराहा से मण्डी चौराहा एवं आगर रोड जाने वाले दो पहिया वाहनों को छोड़कर शेष यातायात को हरिफाटक चौराहा से शांति पैलेस, इंजीनियरिंग कॉलेज तिराहा से पाइप फैक्ट्री, विक्रम नगर एवं पाण्ड्याखेड़ी चौराहा होते हुए मण्डी चौराहा तथा आगर रोड की ओर भेजा जाएगा।
रात्रि आठ बजे से पूर्ण प्रतिबंध
रात्रि आठ बजे से जब चल समारोह की झांकियां चामुण्डा माता चौराहा पर एकत्र होने लगेंगी, तब चामुण्डा माता चौराहा की ओर निम्नलिखित स्थानों से जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा —
1. हनुमानदास पेट्रोल पंप से चामुण्डा माता चौराहा की ओर
2. सुभाष मार्ग (चरक अस्पताल) से चामुण्डा माता चौराहा की ओर
3. प्रेमछाया से चामुण्डा माता चौराहा की ओर
4. देवास गेट चौराहा से चामुण्डा माता चौराहा की ओर
5. दौलतगंज चौराहा से देवास गेट चौराहा की ओर
6. सुदामा नगर से चामुण्डा माता चौराहा की ओर
अन्य चौराहों पर यातायात डायवर्सन
इसके अतिरिक्त निम्न चौराहों से भी यातायात डायवर्सन किया जाएगा —
1. कोयला फाटक चौराहा
2.नया मार्ग
3. मण्डी गेट चौराहा
4. इंदौर गेट तिराहा
5. मदार गेट
6. क्षीरसागर टर्निंग
7. कंठाल चौराहा
8. नरेन्द्र टॉकीज
9. तेलीवाड़ा चौराहा
10. टंकी चौक
11. कमरी मार्ग
12. गुदरी चौराहा
13. दानी गेट
14. गणगौर दरवाजा
15. पानदरीबा
16. हरिसिद्धि पाल
17. यादव धर्मशाला
18. बेगमबाग चौराहा
19. हरिफाटक टी
20. हरिफाटक चौराहा
जनहित में अनुरोध है कि
चल समारोह के दौरान संपूर्ण चल समारोह मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया वाहन सहित) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए चल समारोह मार्ग पर किसी भी प्रकार का वाहन लेकर न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button