Ujjain

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या, काशी , हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी एवं गया की यात्रा होगी

60 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्रा कर सकते हैं

उज्जैन।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत उज्जैन जिले से माह सितंबर एवं अक्टूबर 2026 में अयोध्या, काशी (वाराणसी), हरिद्वार, ऋषिकेश, वाराणसी एवं गया हेतु तीर्थ यात्रा रवाना होगी इच्छुक आवेदक अपना आवेदन कार्यालय नगर शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ नगर पालिक निगम उज्जैन आगर रोड के कक्ष क्रमांक 214 से प्राप्त कर जमा करवा सकते हैं।
तीर्थ यात्रा के अंतर्गत अयोध्या एवं काशी (वाराणसी) हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 01.09.2026 एवं यात्रा प्रारंभ दिनांक 07.09.2026 है जिले से यात्रा का लक्ष्य 256 निर्धारित है, हरिद्वार एवं ऋषिकेश यात्रा के अंतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 09.09 2026 एवं यात्रा प्रारंभ होने की दिनांक 16.09.2026 है यात्रा का लक्ष्य 156 निर्धारित है इसी के साथ वाराणसी एवं गया तीर्थ हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 23.9.2026 एवं यात्रा प्रारंभ होने की दिनांक 04.10.2026 है यात्रा में लक्ष्य 156 निर्धारित किया गया है।
वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है दंपति के साथ यात्रा कर सकते हैं तथा 65 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक दंपत्ति अपने साथ एक सहायक (जिसकी आयु 18 से 49 वर्ष) को ले जाने की पात्रता रखते हैं, महिला आवेदक को 2 वर्ष की छूट रहेगी अर्थात 58 वर्ष मान्य होगी, 60 प्रतिशत दिव्यांग के लिए आयु का बंधन नहीं है दिव्यांग आवेदक अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं, सहायक शारीरिक रूप से सक्षम हो, आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए आवेदक उज्जैन निकाय क्षेत्र का मूल निवासी होना चाहिए।
आवेदनकर्ता को जरूरी दस्तावेज जिसमें आवेदक का आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आवेदक के सभी दस्तावेज समग्र आईडी में ईकेवाईसी सहित आवेदन के साथ संलग्न होना चाहिए आवेदन 02 सेट में जमा होंगे आवेदन केवल हिंदी भाषा में ही मान्य होंगे।
अयोध्या एवं काशी (वाराणसी) हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 01.09.2026, हरिद्वार एवं ऋषिकेश यात्रा के अंतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 09.09.2026 एवं वाराणसी एवं गया तीर्थ हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम दिनांक 23.09.2026 रहेगी।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button