तक्षित साहित्य धारा
दीपावली – एक संपूर्ण पर्व
श्रीमती सुमन नागर

राम के आगमन का पावन पर्व है दीपावली।
स्वास्थ्य के देवता के पूजन का पर्व है दीपावली।
घर की पवित्रता और स्वच्छता का पर्व है दीपावली। सौंदर्य और उल्लास से जीवन निखारने का पर्व है दीपावली।
भाई-बहन के पवित्र रिश्तों का आधार है दीपावली। प्रेम, विश्वास और अपनत्व का उपहार है दीपावली।
अंधकार का नाश कर दीप प्रज्वलित करने का पर्व है दीपावली।
आपसी सौहार्द और सद्भाव बढ़ाने का पर्व है दीपावली।
सुख-समृद्धि और खुशियों का संगम है दीपावली।हर आंगन में उमंग और उत्साह का आगमन है दीपावली।
मन के अंधकार को मिटाकर, आपसी स्नेह, मिलन और सौहार्द का प्रकाश फैलाने वाला एक संपूर्ण एवं पावन पर्व है दीपावली।
शुभ दीपावली!
