तक्षित साहित्य धारा

मेरा तुझ से कोई रिश्ता है शायद


मेरा तुझ से कोई रिश्ता है शायद
डाॅ. रफीक नागौरी
ये दिल तेरे लिए धड़का है शायद
मेरा तुझ से कोई रिश्ता है शायद।
ज़बाँ होते हुए गूंगा है शायद
इशारों से वो कुछ कहता है शायद।
ग़रीबों के मकाँ उजड़े हुए हैं
कोई तूफ़ाँ यहाँ गुज़रा है शायद।
नए कपड़े नहीं उसके बदन पर
वो मुफलिस बाप का बेटा है शायद।
समझता ही नहीं मेरी कोई बात
अभी वो अक़्ल का अंधा है शायद।
उजाले में अँधेरे की झलक है
दिया बिन तेल का जलता है शायद।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button