होम स्टे

डॉ.संजय नागर
महानगर की मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे बेटे-बहू के आने की खबर सुनते ही छोटे शहर में रह रहे माता-पिता के घर में जैसे फिर से रौनक लौट आई। मां रसोई में बेटे की पसंद की खीर, कभी बहू की मनपसंद कचोरी बनाने में जुट गई। पिता पोते के लिए खिलोनो की खरीदारी करने के साथ ही बेटे- बहु और पोते के साथ रिश्तेदारों से मिलने का पूरा कार्यक्रम बना चुके थे।
बेटा-बहू आए। कुछ देर बैठे, बेटा बोला—
पापा! थोड़ी शॉपिंग करनी है दोस्त भी इंतजार कर रहे है उनसे मिल कर आते है..
जल्दी आ जाना, खाना तैयार मिलेगा। वर्षों बाद अपने बेटे बहू के साथ डाइनिंग टेबल शेयर करने की इच्छा दबाते हुए मां के बमुश्किल शब्द निकले
…दोपहर का खाना शाम के डिनर में बदल गया…
देर रात बेटा-बहु लौटे—
“हम खाना खाकर आए हैं, बहुत थक गए हैं आप भी आराम करें…
ऐसे ही दो दिन निकल गए। माता-पिता बस दर्शकों की तरह देखते रहे,और बेटा-बहू बस अपनी मस्ती में मस्त रहे।
तीसरे दिन जाते-जाते उन्होंने मुस्कुराकर कहा—
“ मम्मी-पापा… !अगली बार जल्द जाते हैं।”
हताश पिता ने धीरे से दरवाज़ा बंद करते हुए निराश,दुख भरे स्वर में कहा ‘होमस्टे का अनुभव अच्छा रहा।’
