तक्षित साहित्य धारा
संतुलन

संतुलन
मीरा जैन,उज्जैन
सोहन जी बेटे के बार बार आग्रह करने पर जीवन की ढलती शाम मे भी अपना प्यार लुटाने सपत्नी पहुँच गये बेटे के यहाँ। माँ की ममता आज भी उतनी ही थी जितनी बेटे के शैशव काल में बेटा भी उसी तरह लिपट गया जैसे नन्हा बालक. दोनों का मिलन सोहन जी को आत्मविभोर कर गया कुछ ही दिनों मे आसपास वालों से भी पहचान हो गई एक माह कहां निकल गया पता ही नहीं चला . गांव वापसी की पूर्व संध्या पर सोहन जी के दोस्त दीन दयाल जी ने पूछा-
‘ सोहन जी ! आप पुनः कब यहाँ पधारेंगे ?’
सोहन जी ने हँसते हुए बड़ी सहजता के साथ जवाब देने की कोशिश की ‘ अगले वर्ष इसी समय जब बहू मायके जायेगी . मेरे लिए बेटे बहू दोनों बराबर हैं बहू की भी खुशी का ख्याल रखना मेरा फर्ज है।’
