Ujjain

अलख उज्जयनी द्वारा गरबा आराधना के साथ भव्य मेले का शुभारंभ

नारायण दादा ने आरती कर मेले का उद्घाटन किया

उज्जैन। शहर के गरबा आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली संस्था अलख उज्जयनी इस बार नवरात्रि में गरबा आराधना को विस्तारित स्वरूप देते हुए मक्सी रोड स्थित डालडा फैक्ट्री मैदान में भव्य मेले का आयोजन कर रही है। मेले का शुभारंभ रविवार शाम मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी नारायण यादव एवम उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी ने किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष आनंद सिंह खींची भाजपा माधव नगर मंडल अध्यक्ष हरीश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में संस्था सदस्य मौजूद रहे। मेले के शुभारंभ के बाद नारायण यादव एवं डॉ रवि सोलंकी आरती में सम्मिलित हुए एवं मेले का अवलोकन किया।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button