Ujjain
सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड उज्जैन में 2,053 करोड़ के निवेश से ट्रांसफार्मर निर्माण की इकाई स्थापित करेगी
1,500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को मंत्रालय में सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुइल्हर्मे मेंडोंका ने भेंट की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीमेंस एनर्जी इंडिया लिमिटेड को उज्जैन स्थित विक्रम उद्योगपुरी फेज-2 में 60.49 एकड़ भूमि के लिए आशय पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) प्रदान किया। कंपनी द्वारा लगभग ₹2,053 करोड़ के निवेश से उच्च क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर निर्माण की इकाई स्थापित की जाएगी। इस इकाई के स्थापित होने से 1,500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।