Ujjain

कलेक्‍टर ने काल भैरव मंदिर में अतिरिक्‍त निकासी मार्ग बनाने के निर्देश दिए

कलेक्‍टर एवं एसपी ने काल भैरव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया

उज्जैन। कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने गुरुवार को काल भैरव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक ने काल भैरव मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और यहां चल रहे विकास कार्यों की लेआउट के माध्‍यम से जानकारी ली। टोपोग्राफिकल प्‍लान के माध्‍यम से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि इसमें पार्किंग व्‍यवस्‍था, प्रवेश और निकासी व्‍यवस्‍था पर योजना बनाई गई है।
कलेक्‍टर श्री सिंह द्वारा विशेष अवसरों पर मंदिर में अत्‍यधिक संख्‍या में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्‍यवस्‍था की जानकारी प्राप्‍त कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके द्वारा स्‍थल पर जाकर पार्किंग की व्‍यवस्‍था का जायजा लिया गया।
कलेक्‍टर श्री सिंह ने मंदिर परिसर में जूता स्‍टेंड, शौचालय और पेयजल की व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। भीड़ के समय अतिरिक्‍त निकासी मार्ग बनाने के लिए भी निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्‍या न आए। इस दौरान सीईओ यूडीए संदीप सोनी, एसडीएम एल.एन. गर्ग एवं अन्‍य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button