Ujjain

महाशिवरात्रि पर लॉन्च हुआ बाबा महाकाल को समर्पित शानदार भक्ति गीत

उज्जैन। उज्जैन से फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती चंदू यादव और उनकी टीम ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल और अवंतिका नगरी को समर्पित एक शानदार भक्ति गीत लॉन्च किया है। जिसमें उज्जैन की प्रतिभाओं का भी योगदान है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए चंदू यादव ने बताया कि प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भरत की महत्वपूर्ण, यादगार भूमिका निभा चुके संजय जोग के पुत्र रंजीत जोग ने इस भजन में मुख्य भूमिका निर्वहन की है साथ ही उज्जैन के 3 वर्षीय स्वास्तिक यादव और 10 वर्षीय बालिका आराध्या राठौर ने भी इस भजन में भूमिका निभाई है।
भजन निर्माण से जुड़ी पूरी टीम ने महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल से इस भक्ति गीत की सफलता की कामना की है। यह भक्ति गीत धार्मिक,ओजस्वी भाव के साथ एक अलग ही भक्तिमय वातावरण निर्मित करता है जिसे बहुत ही तन्मयता और सुंदर ढंग से फिल्मांकित किया है। भक्ति गीत के निर्माता अभिषेक और सतीश ने बताया कि मौरया म्यूजिक कंपनी के बैनर तले 15 दिनों में इस भक्ति गीत की शूटिंग पूरी हुई है और अब महाशिवरात्रि तक इस भजन के प्रमोशन का काम किया जाएगा।
इस भजन को मोरिया म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकेगा।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button