सिंहस्थ 2028Ujjain

रीगल टॉकिज पर 25.15 करोड़ की लागत से होगा प्लाजा एवं पार्किंग का निर्माण

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार सिंहस्थ 2028 को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने जिले में विभिन्न निर्माण कार्य प्रगतिरत हैं। इसी क्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा दृष्टिगत छत्रीचौक स्थित रीगल टॉकिज पर प्लाजा, पार्किंग एवं दुकानों का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण 4 हजार वर्गमीटर में 25.15 करोड़ की लागत से होगा। उपरोक्त भवन में 4 तल होंगे। दूसरे बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा, भूतल एवं प्रथम तल पर व्यवसायिक दुकानों के साथ भूतल पर ओपन प्लाजा होगी। ओपन प्लाजा 1263 वर्गमीटर में निर्मित की जाएगी। भूतल पर 28 दुकानें निर्मित की जाएंगी। दूसरे बेसमेंट में 92 चार पहिया वाहन एवं 200 दो पहिया वाहन पार्क करने की क्षमता होगी।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button