Ujjain

भव्य धार्मिक आयोजनों के साथ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ 25 मई को

भारतीय नौसेना का बैंड भव्य प्रस्तुति देगा

उज्जैन। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रारंभ की गई शिप्रा तीर्थ परिक्रमा यात्रा का 25 मई को रामघाट पर मां शिप्रा के पूजन अर्चना एवं दुग्धाभिषेक से प्रारंभ होकर 26 मई को रामघाट पर ही समापन होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी एवं शिप्रा लोक संस्कृति समिति के सचिव नरेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यात्रा के प्रारंभ अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ रवि सोलंकी, मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं माधव संरचना अध्यक्ष ओम जैन सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में होगा।
22 वर्ष पूर्व शिप्रा के तट पर प्रारंभ हुआ यह प्रयास आज एक वट वृक्ष बन गया है और अब संपूर्ण मध्य प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विशेष प्रयास से विस्तार की ओर अग्रसर हैं। डॉ रवि सोलंकी ने बताया कि यह यात्रा धर्म और आध्यात्मिक की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण है ही बल्कि यात्रा के दौरान पुरातात्विक अध्ययन दल तथा वैज्ञानिक दल भी शामिल रहता है जो शिप्रा के तट के कटाव सहित अन्य बातों का अध्ययन करता है। डॉक्टर सोलंकी ने बताया कि यात्रा में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है । संतो के सानिध्य में 54 किलोमीटर की यात्रा कई पड़ाव से गुजरेगी जिसमें चिकित्सा की सहायता भी उपलब्ध रहेगी, परंतु ईश्वर की कृपा है कि पिछले 22 वर्षों से किसी भी श्रद्धालुओं को चिकित्सा की सहायता की आवश्यकता नहीं हुई है। यात्रा रामघाट, नरसिंह घाट, कर्कराज मंदिर, वेधशाला, महामृत्युंजय द्वार, शनि मंदिर, दत्त अखाड़ा, रणजीत हनुमान एवं सिद्धनाथ, मंगलनाथ, सांदीपनि आश्रम, गोपाल मंदिर होते हुए अगले दिन रामघाट पर ही समापन होग रात्रि विश्राम दत्त अखाड़ा क्षेत्र में होगा।
यात्रा के अंतर्गत हो रहे आयोजनों में गत 17 मई से 26 मई तक पंडित ढोली बुआ द्वारा नारद कथा गायन एवं 25 में को दत्त अखाड़ा पर शाम 6:00 बजे श्रेयष शुक्ला एवं साथियों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा तथा 26 मई को दत्त अखाड़ा पर शाम 4:00 बजे भारतीय नौसेना का बैंड अपनी भव्य प्रस्तुति देगा। इसी दिन शाम 7:30 बजे रामघाट पर केशवम बेंड मुंबई अपनी प्रस्तुति देगा तथा 8:30 बजे मैथिली ठाकुर एवं साथियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 26 मई को मां शिप्रा को 351 फ़ीट लम्बी चुनरी अर्पण का आयोजन शाम 5:00 बजे रामघाट पर होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मिलित होंगे।
डॉ रवि सोलंकी ने यात्रा के प्रारंभिक वर्षों के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं घर घर जाकर यात्रा के निमंत्रण श्रद्धालुओं को देते रहे हैं तथा लगभग 1000 यात्रियों से प्रारंभ हुई है यात्रा अब धार्मिक आकर्षण का केंद्र बन गई। पत्रकार वार्ता में महंत रामेश्वर दास ने बताया कि शिप्रा नदी का अत्यधिक धार्मिक महत्व है। मोक्ष दायिनी शिप्रा में अस्थि विसर्जन करना गंगा नदी में अस्थि विसर्जन करने से भी ज्यादा महत्व रखता है क्योंकि शिप्रा में अस्थि विसर्जन करने से मोक्ष ही हो जाता है। यह शास्त्रों में कई जगह वर्णित है। डॉ रवि सोलंकी ने बताया कि इस यात्रा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जोड़ा जा रहा है।
शहरी क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों को वाटर हार्वेस्टिंग अपने हेतु प्रेरित किया जा रहा है साथ ही गांव-गांव एवं नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरण किया जाता है। यात्रा के दौरान शिप्रा नदी के संरक्षण हेतु वैज्ञानिकों द्वारा रिपोर्ट तैयार कर शासन को प्रतिवर्ष प्रेषित की जाती है। शासन की पहल एवं परिक्रमा के मंच में पूर्व में की गई घोषणाएं अब साकार रूप ले रही है जिसमें सेवर खेड़ी डैम निर्माण, नर्मदा क्षिप्रा लिंक योजना , खान डायवर्सन एवं पर्यावरण सुधार कार्य प्रमुख है।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button