Ujjainसिंहस्थ 2028

संभागायुक्त ने दिए निर्देश मार्ग चौड़ीकरण कार्य बारिश से पहले पूर्ण होने चाहिए

उज्जैन। संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने नियमित निरीक्षण के दौरान सोमवार को नगर निगम के माध्यम से किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
इस दौरान संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण के कार्यों को बारिश के पहले प्राथमिकता के साथ पूरा कर लें। जिससे बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी नही हो। सड़क निर्माण का कार्य एक ओर से पूर्ण किया जाए। इससे आमजन को आने-जाने में परेशानी नही होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 महापर्व के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में विकास कार्यों को किया जा रहा है। संभागायुक्त ने मार्ग चौड़ी करण कार्य के तहत हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज चौराहा तक 400 मीटर के मार्ग चौड़ीकरण कार्य का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी ने जानकारी दी कि मार्ग चौड़ीकरण के लिए 18 मीटर चौड़े मार्ग के दोनों ओर सबसे पहले नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मार्ग चौड़ीकरण कार्य के दौरान बिखरे हुए कार्यों को बारिश के पहले समेटकर पूर्ण कर लिया जाए। पोल शिफ्टिंग, पाइप लाइन डालने के कार्य भी साथ में किए जाएं। बारिश के पहले आवश्यक कार्य पूर्ण होने से परेशानी नही होगी।
इसके पश्चात संभागायुक्त श्री सिंह ने जयसिंहपुरा से लालपुल तक किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। यहां पर नाली निर्माण, पोल शिफ्टिंग का कार्य प्रगतिरत है। संभागायुक्त श्री सिंह ने नगर निगम के ईई हिमांशु तिवारी को निर्देश दिए कि श्री महाकाल के लिए प्रमुख मार्ग होने से मार्ग चौड़ीकरण के कार्य को दिन-रात की शिफ्ट में कराकर बारिश के पहले पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया जाए। बारिश के पहले नाली बनाकर तैयार कर ले जिससे बारिश के दिनों में जल भराव की स्थिति नही बने। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देश दिए कि कार्यों को समय सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ करें। साइट पर अधिकारी प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर कार्य प्रगति की जानकारी लें।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button