Uncategorised

नव नियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. ओ.पी. व्यास का हुआ आत्मीय स्वागत

लिवर एवं डायबिटीज़ पर वैज्ञानिक संगोष्ठी आयोजित

उज्जैन। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के नव नियुक्त प्रधानाचार्य डॉ. ओ.पी. व्यास एवं उनकी धर्मपत्नी के सम्मान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. व्यास का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन डॉ. आशीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज बघेल ने “विभिन्न यकृत (लिवर) रोगों एवं मधुमेह (डायबिटीज़) के निदान एवं आधुनिक प्रबंधन” विषय पर विस्तृत एवं वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने लिवर रोगों की समय पर पहचान, रोकथाम एवं उपचार के साथ-साथ मधुमेह के प्रभावी नियंत्रण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में डॉ. अजय कीर्ति जैन ने अपनी स्वरचित रचना प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी बना दिया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. शिरोमणि मिश्रा, डॉ. दिवाकर पटेल, डॉ. निरंजन सराफ, डॉ. हेमंत मालवीय, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुनील पाटीदार, डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. नरेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में हिमालया वेलनेस कंपनी (Zeal Division) के प्रतिनिधियों डॉ. नवीन खेड़े, योगेश पराशर, रोशन सावंत, अमितेश दद्दा एवं अरविंद ठाकुर का विशेष सहयोग रहा।
सम्मान के प्रत्युत्तर में डा.ओ. पी. व्यास ने महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों से अनुरोध किया कि एकेडमी कार्य अधिक से अधिक कुशलता एवं तत्परता से सम्पादित करे जिससे महाविद्यालय का नाम हिन्दुस्तान के पटल पर हो ।
समारोह का समापन अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन एवं रात्रिभोज के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button