Uncategorised

1000 सीटर ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य चल रहा तेजी से, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन। जिस तरह विकास पुरुष मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा शहर को निरंतर सौगात दी जा रही है इसी तरह उज्जैन जिले का प्रशासनिक अमला भी पूरी सतर्कता से निर्माण कार्य को धरातल पर अमली जामा पहनाने का कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर ने पहले 30 मीटर गहरी टनल में उतारकर कान्ह डायवर्सन का निरीक्षण किया फिर सुबह घने कोहरे में शिप्रा नदी के 29 किलोमीटर लंबे घाटों का निरीक्षण किया और इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह उज्जैन की सबसे बड़ी सौगात मेडिसिटी और 1000 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह मेडिसिटी के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य तेजी से करने व सभी ब्लॉक्स में समानांतर कार्य शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में निर्माणरत 1000 सीटर ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्य को गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा में करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। 1000 सीटर ऑडिटोरियम भवन का निर्माण कार्य 1989.51 लाख की लागत से किया जा रहा है । ऑडिटोरियम कुल 4100 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। ऑडिटोरियम में भूतल पर प्रशासनिक कक्ष, ऑफिस, स्टेज, बॉयज एण्ड गर्ल्स ग्रीन रूम, मल्टीपर्पस हाल, कॉमन सिटिंग एरिया, वीआईपी लाउंज, 2 लिफ्ट, 2 स्टेयर केस,प्रथम तल पर कॉन्फ्रेंस हाल, ज्वाइंट डायरेक्टर ऑफिस, असिस्टेंट डायरेक्टर रूम, 4 रूम बालकनी व टेरेस फ्लोर होगी। ऑडिटोरियम का कार्य मार्च 2023 में शुरू हुआ था। ऑडिटोरियम में फ्रंट एंट्री, फर्स्ट फ्लोर का कार्य प्रगतिरत है वही स्टेज रुफ का कार्य पूर्ण हो चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जयति सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Dr. Sanjay Nagar

Author & Co-Founder Takshit News

Related Articles

Back to top button